आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी मे लोग काम और पैसे के पीछे इतना भागते है की खुद के लिए टाइम ही नहीं निकाल पाते। सुबह शाम दिनभर काम ही करते रहते है। इस बजह से शरीर थक जाता है और मन मे बेचैनी रहती है इसका नतीजा ये होता है की हम हर छोटी छोटी खुशियों को नजर अंदाज कर देते है।
अगर हम हमारे जीवन मे कुछ बदलाव लाए तो केवल 21 दिन मे ही फर्क महसूस कर सकते है, तो चलिए जानते है कौनसे है वो बदलाव जो हमारे जीवन को खुशहाल बनाते है।
सुबह की शुरुआत पॉज़िटिव तरीके से करें
सुबह का वक्त पूरे दिन का मुड़ तय करता है अगर हम सुबह की शुरुआत किसी तनाव के साथ करते हैं तो पूरा दिन वैसा ही जाता है कोशीश करो कि हर सुबह उठते समय गहरी सांस लो और हल्का फुल्का व्यायाम करे जिससे आपका शरीर और दिमाग दोनों एक्टिव रहेगा। और हर सुबह की शुरुआत अच्छे अच्छे अच्छे विचारों से करें ताकि आपका पूरा दिन अच्छा जाए।
शरीर को फिट रखें
जिंदगी मे खुश रहने के लिए सबसे जरूरी है की आपका शरीर फिट रहे। हर सुबह उठने के बाद walk करे, योगा करे ताकि आपका शरीर तंदूरस्त रहे। और इसके लिए आप जंक फूड कम करे और हेल्थी खाना खाए जिसमे आप सब्जिया, फल जैसे चीजे शामिल कर सकते है। इससे आपका शरीर भी अच्छा रहेगा और आपका मन भी अच्छा रहेगा।
मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन
अगर आपको जीवन मे सुकून चाहिए तो आपको मेडिटेशन करना ही पड़ेगा। इसे करने से हमारा मानसिक स्वास्थ बेहतर होता है। रोजना 10-15 minutes मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है और इससे तनाव कम होता है। साथ ही आप सुबह टाइम मे किताब पढ़ सकते है या motivational audio सुन सकते है, ऐसा करने से आपका mind postive रहता है और सोचने का नजरिया भी बदलता है।
खुद को समय देना सीखें
अकसर हम दिनभर दूसरों के लिए भागते रहते है लेकिन खुद के लिए कभी टाइम नहीं निकलते। ऐसे मे कोशिश करे की हम कम से कम आधा घंटा रोज खुद के लिए निकाले। उस आधे घंटे में आप अपना मन पसंद काम करें जैसे गाने सुनना, लिखना, पेंटिंग करना जो कुछ भी आपको पसंद आता है वो आप डेली उस आधे घंटे में कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मन की शांति मिलेगी और खुशी भी मिलेगी।
अच्छा वातावरण चुनें
कभी कभी वातावरण का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है हम जहाँ रहते हैं उसी वातावरण पर हमारा मूड तय होता है। इसका असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है वातावरण अगर सकारात्मक है तो हम भी सकारात्मक रहेंगे इसलिए कोशीश करें कि सकारात्मक वातावरण बना रहे और शांत वातावरण भी हो ताकि मन को हल्का महसूस हो सके।
हर दिन कुछ नया सीखें
हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करे। रोज नया सीखने से आत्मविश्वास आता है और दिमाग भी ऐक्टिव रहता है। कोशिश करे के रोजाना नया कुछ पढे नया कुछ सुने और नया कुछ करने की कोशिश करे। अगर आप रोज खुद को बेहतर बनाने लगे तो खूप अपने आप बढ़ेगी।
लक्ष्य बनाइए और मेहनत कीजिए
खुश रहने का सबसे जरूरी है की आपका जीवन का कोई लक्ष्य हो। अगर आपके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं है तो आप खुश नहीं रह सकते। कोई न कोई एक लक्ष्य जरूर होना चाहिए चाहे हो छोटा हो या बड़ा और उसे पाने के लिए रोज मेहनत करनी चाहिए। अगर आप इसे 21 दिन तक फॉलो करते है तो ये आपके जीवन का हिस्सा जरूर बन जाएगा।
Last Words
खुश रहना कोई मुश्किल काम नहीं है, ये आपकी आदतों पर depend करता है की आप कैसे जीते है। अगर आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करते है तो मै वादा करता हु की आपकी जिंदगी मे खुशहाली जरूर आएगी। अपने ऊपर भरोसा रखिए मेहनत कीजिए और आजसे ही शुरुवात कीजिए। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेन्ट मे जरूर बताए।