हर कोई स्टूडेंट का पढ़ाई का तरीका अलग होता है। कुछ स्टूडेंट को सुबह पढ़ाई करना पसंद होता है तो किसी को रात को पढ़ना पसंद होता है। लेकिन अभी मानते है की सुबह पढ़ाई करना अच्छा होता है। लेकिन हर किसी के लिए ये लागू नहीं होता। इसीलिए आज हम देर रात तक पढ़ाई करने के फायदे जानने वाले है।
शांत वातावरण
दिन मे वातावरण शांत नहीं राहत हर तरफ हलचल होती रहती है, किसी के फोन कॉल्स, नोटिफिकेशन और रेशतेदारो के काम आते जाते रहते है। ऐसे मे पढ़ाई मे ध्यान लगाना मुश्किल होता है। लेकिन जब रात का समय होता है तब सब सो चुके होते है और हर तरफ शांत माहोल होता है। इस शांत वातावरण मे पढ़ाई करना आसान हो जाता है।
रचनात्मकता (Creativity) में बढ़ोतरी
रात के समय मे वातावरण शांत होने के कारण दिमाग अलग तरह काम करता है। दिनभर भागदौड़ करके रात को जब आप रिलेक्स होते हो दिमाग मे नए विचार नई आइडियाज आने लगती है इसीलिए सोचने की और समस्या हल करने की क्षमता बढ़ जाती है। यही कारण है की कई स्टूडेंट रात मे पढ़ाई करते है।
लंबा और बिना रुकावट वाला समय
सुबह से शाम तक हम किसी न किसी काम मे busy रहते है। क्लास, असाइटमेंट, घर के काम या कोई न कोई जिम्मेदारी रहती है। ऐसे मे लंबे समय तक हम पढ़ाई नहीं कर पाते लेकिन रात मे बहुत समय खाली रहता है कोई काम भी नहीं होता। इसलिए आप रात को बिना रुके पढ़ाई कर सकते हो और अपने study पर अच्छे से फोकस कर सकते हो।
सोने से पहले पढ़ाई करने का फायदा
रिसर्च के मुताबिक जब हम सोने से पहले पढ़ते है तो दिमाग उसे नींद के दौरान स्टोर कर लेता है। याने रात को जो हम पढ़ते है वो ज्यादा समय तक याद रहता है। इसीलिए अगर आप किसी भी exam की तयारी करते हो तो रात को पढ़ना फायदेमंद होता है। महत्वपूर्ण topics रात मे दोहराहते रहो उन्हे याद रखना आसान हो जाता है।
अपनी रफ्तार और लचीलापन
दिन मे अक्सर हमे टाइम के हिसाब से बांधकर चलना पड़ता है। लेकिन रात मे हमे टाइम का प्रेशर नहीं होता इसलिए रात को हम रात को आसानी से धीरे धीरे किसी topics को पढ़ सकते है। कुछ topics को आराम से बार बार दोहरा सकते है। अगर आपको continue पढ़ाई करनी है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी आप लंबे समय तक रात मे पढ़ाई कर सकते है।
Last words
हर इंसान की आदते अलग अलग होती है किसी को सुबह पढ़ना अच्छा लगता है तो किसी को रात को पढ़ाई करना अच्छा लगता है। अगर फायदे के हिसाब से देखे तो रात को पढ़ना ज्यादा बेनीफिट दे सकता है। चाहे सुबह हो या रात निरंतरता होगी तो आपकी पढ़ाई मे जरूर सुधार आएगा। तो ये आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा आशा करता हु। और अपने frds के साथ जरूर शेयर करे ताकि उनको भी पढ़ाई मे मदद हो सके।